फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मलवां थाना के चितौरा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री घायल हो गए। कानपुर से फतेहपुर की ओर आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा भिड़ी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे हुए इस हादसे में बस चालक राणा विजय सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी पट्टी जनपद प्रतापगढ़ की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों को भी चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस चलाते समय चालक को झपकी आ गई थी, जिससे बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...