बरेली, जून 30 -- हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के परेवा कुर्मियान गांव के रीत राम उत्तराखंड की रोडवेज बस के चालक ने बताया कि वह 28 जून को पीलीभीत के बरखेड़ा से सवारियां भरकर दिल्ली जा रहे थे। रिठौरा मजार के पास बस रोककर सवारियां उतार रहे थे। इसी दौरान राजेन्द्र कुमार, रवि, निहाल व शिवम निवासी कस्बा रिठौरा वहां पहुंचे और उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध किया तो वह बस में घुस आए और चालक को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दी। परिचालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी घटना की रिपोर्ट रोडवेज बस चालक की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...