बुलंदशहर, फरवरी 28 -- कोतवाली नगर क्षेत्र में रोडवेज बस चालक और उसके साथियों पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी क्षेत्र निवासी नीरज कुमार शर्मा पुत्र स्व. बेगराज शर्मा ने कोतवाली नगर में दी गई शिकायत में बताया कि उनका पुत्र अभिनव शर्मा 26 फरवरी की रात करीब 10:15 बजे पड़ोसी अमन पुत्र नजीर को दवाई दिलाने के लिए स्कूटी से रोडवेज बस स्टैंड जा रहा था। आरोप है कि फ्लाईओवर पार करने के दौरान एक छोटे वाहन से बाल-बाल बचते हुए वह आगे बढ़ा। इसी दौरान मंदिर के पास तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस से उसका विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर बस चालक और उसके तीन साथियों ने, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे, अभिनव पर जानल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.