लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- मोहम्मदी पसगवां मार्ग पर गांव झिंगुरी पुरवा के पास बाइक चालक को अनुबंध रोडवेज बस चालक ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर लाया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया है। गांव रायपुर निवासी राकेश पुत्र छोटे बाइक से होली के त्यौहार रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनकी बाइक झिंगुरी पुरवा के पास गोला हरदोई संबंधित बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है। पुलिस में घटना की सूचना परिजनों को दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.