कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव का लक्ष्मण कुमार 16 फरवरी की शाम किसी काम से बाइक लेकर सिराथू गया था। लौटते वक्त सैनी फायर स्टेशन के समीप परिवहन निगम की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थीं। परिवार वाले एसआरएन प्रयागराज में उसका इलाज करा रहे हैं। पीड़ित के भाई सुबेचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.