मऊ, अप्रैल 19 -- मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ के सहायक यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने मुहम्मदाबाद-आजमगढ़ मार्ग के निकट लगभग एक दर्जन विभिन्न डिपो की बसों की जांच किया। जांच के दौरान कुछ बस में चालक अथवा परिचालक बिना वर्दी के पाए गए तथा कुछ बसों में साफ-सफाई बेहतर नहीं थी। जिस पर सहायक यातायात निरीक्षक ने चालक परिचालक को निर्देश दिया कि बस को डिपो से निकलते समय उसकी पूरी तरीके से जांच कर ले, कहीं कोई खराब तो नहीं है अथवा साफ सफाई बेहतर है कि नहीं। इस पर विशेष ध्यान रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.