रोडवेज बस खराब, दूसरी बस से भेजी गईं सवारियां
गौरीगंज, जुलाई 26 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (कैंट डिपो) की एक रोडवेज बस मुसाफिरखाना कस्बा पार करने के बाद पूरे पटई गांव के पास अचानक खराब हो गई। इससे बस में सवार यात्रियों को कुछ देर के लिए असुविधा का सामना करना पड़ा।बस के चालक संजय कुमार मिश्रा और परिचालक अजय कुमार ने बताया कि वे वाराणसी से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में सुलतानपुर पहुंचने पर बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे वहीं ठीक कराकर वे पुनः लखनऊ के लिए रवाना हुए। लेकिन मुसाफिरखाना कस्बा पार करते ही पूरे पटई गांव के पास बस फिर से खराब हो गई। बस के दोबारा खराब होने पर चालक और परिचालक ने तत्काल परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दूसरी रोडवेज बस पर बैठा कर सभी सवारियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.