रोडवेज बस के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला, चालक पर टूट पड़ा लोगों का गुस्सा
एटा, जून 5 -- शुक्रवार को अलीगंज रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बस के ब्रेक फेल होने से अफरा-तफरी मच गई सामने से आ रही अपाचे बाइक से जा टकराई। हादसे से लोगों का गुस्सा फूट गया। आक्रोशित भीड़ ने बस चालक को पीट दिया। रोडवेज बस बस स्टैंड से बाहर निकल रही बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। चालक के कोशिश करने पर भी बस बेकाबू होकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गयी। टक्कर से बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। टक्कर होते ही लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बस चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए हाथापाई शुरू कर दी। चालक राजीव पुत्र तुलसीराम निवासी नगला चोखे सड़क पर गिर पड़ा। वह बेहोश हो गया। हंगामे के कारण बस स्टैंड के बाहर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.