रोडवेज बस के पहिये के नीचे आई बाइक, बाल-बाल बचे तीन लोग
बिजनौर, मई 29 -- चांदपुर। जाको राखे साइयां मार सके न कोय यह कहावत चांदपुर के गांव स्याऊ अड्डे पर शुक्रवार दोपहर को उस वक्त देखने को मिला जहां बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बाइक रोडवेज बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। गनीमत रही कि बाइक सवार युवक, उसके पिता और माता दूसरी ओर गिर गए, जिससे तीनों की जान बच गई। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चांदपुर के गांव पीपली जट निवासी फैजान अपने पिता तस्लीम अहमद और माता को बाइक पर बैठाकर चांदपुर आ रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जब वह गांव स्याऊ अड्डे पर पहुंचा तो सड़क किनारे एक रोडवेज बस खड़ी थी और चालक सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक फैजान की बाइक से टच हो गई।टक्कर लगते ही फैजान की बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस के पिछले टायर के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.