रोडवेज बस के कंडक्टर ने दिव्यांग यात्री को घसीटकर सड़क पर फेंका, बैसाखियां भी फेंकी
कन्नौज, जून 22 -- कन्नौज। शहर में सोमवार दोपहर बाद परिवहन निगम के एक कंडक्टर की शर्मशार करने वाली बर्बरता सामने आई है। रायबरेली डिपो की एक रोडवेज बस में सफर कर रहे एक बेबस दिव्यांग युवक को कंडक्टर ने न केवल जबरन बस से नीचे उतारा, बल्कि उसे फुटपाथ पर बेरहमी से फेंक दिया। संवेदनहीनता की हद पार करते हुए कंडक्टर ने दिव्यांग का बैग और उसकी दोनों बैशाखियां भी सड़क पर फेंक दीं और बस लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह शर्मनाक घटना कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र की है। रायबरेली डिपो की बस कन्नौज से कानपुर की तरफ जा रही थी। कन्नौज बस स्टैंड से एक दिव्यांग युवक कानपुर जाने के लिए बस में सवार हुआ था। बस अभी स्टैंड से महज एक किलोमीटर दूर तिर्वा रोड स्थित अंधी मोड़ सब्जी मंडी के पास पहुंची ही थी कि कंडक्टर ने अचानक गाड़ी रुकवा दी। आरोप है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.