रोडवेज बस के अंदर से बैग काटकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, संवाददाता।
घटना का विवरण आलमबाग से बस में दो सप्ताह पूर्व बहन की शादी में शामिल होने जा रही अंबेडकर नगर की महिला के बैग को काटकर चोर ने लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। आलमबाग पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का सफर अंबेडकर नगर अकबरपुर निवासी रमेश चंद्र यादव की पत्नी सरोजा यादव आठ मई की सुबह करीब सवा आठ बजे पति, बच्चों के साथ आलमबाग बस स्टैंड से अंबेडकर नगर बहन की शादी में शामिल होने जा रही थीं। आरोप है कि एक संदिग्ध युवक उनका पीछा करते हुए बस संख्या (यूपी 78 केटी 1914) में चढ़ गया। पीड़िता ने अपना बैग ड्राइवर की सीट के पास रखा। तभी उस युवक ने खुद को ड्राइवर बताते हुए वहां बैग रखने से मना कर दिया। कहा कि इससे बस चलाने में दिक्कत होगी। इसके बाद महिला ने बैग को ड्राइवर सीट के पीछे खाली जगह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.