बिजनौर, जून 4 -- स्योहारा क्षेत्र के गांव रवाना शिकारपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह पुत्र शिशुपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 जून को नूरपुर से दिल्ली के लिए गजरौला वाली रोडवेज बस में बैठे थे और चांदपुर में अपने एक परिचय से मिलने के लिए बस में से नीचे उतरे थे परिचालक की सीट के पीछे बैग रखा हुआ था जिसमें जरूरी कागजात और 13 से 14 हजार रखे थे। जब वह दोबारा बस में बैठने के लिए पहुंचे तो सीट पर से बैग गायब था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...