रोडवेज बस की साइड लगने पर बाइक सवार दो लोग घायल
अमरोहा, मई 25 -- रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। शहर के चौहानपुरी मोहल्ला निवासी राहुल व अमित बाइक से शनिवार की रात धनौरा की तरफ से घर वापस लौट रहे थे। मंडी धनौरा मार्ग पर अहरौला तेजवन के निकट सामने से जा रही रोडवेज ने बाइक में साइड मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वहां जमा भीड़ ने दोनों घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.