लखनऊ, जून 19 -- नोट : फोटो है - हरदोई रोड पर पहिया आजमपुर गांव के पास ओवरटेक करते समय हुआ हादसा यह भी पढ़ें- ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत, जाम - आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर तीन घंटे किया सड़क जाम, जमकर हंगामा काकोरी, संवाददाता। हरदोई रोड पर काकोरी इलाके के पहिया आजमपुर गांव के पास शुक्रवार शाम ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप करीब 20 मीटर तक घिसटने के बाद स्कूटी और बाइक पर पलट गया। हादसे में स्कूटी सवार 28 वर्षीय मो. मलिक की मौत हो गई। पिकअप और बाइक चालक घायल हो गए। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। भीषण जाम लग गया। बवाल की सूचना पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। आरोपी चालक के खिलाफ ...