रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, दो अन्य घायल
हरदोई, जून 20 -- हरदोई। नानकगंज तिराहे के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतुई निवासी मीना पत्नी मिन्नू ने बताया कि उनका बेटा 20 वर्षीय विशाल राठौर सात जून की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक से गांव से हरदोई आ रहा था। जैसे वह नानकगंज तिराहे के पास पहुंचा, तभी हरदोई से लखनऊ की ओर जा रही बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज हादसे में विशाल गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में नीरू और किरन भी घायल हुए हैं। आरोप है कि दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.