हाथरस, मार्च 19 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। आगरा अलीगढ़ हाइवे पर मंगलवार की रात गांव रूहेरी के निकट बेकाबू रोडवेज बस ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रुहेरी के निकट अलीगढ़ रोड पर एक रोडवेज बस ने युवक को कुचल दिया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहल्ला कैलाश नगर का रहने वाला था। मृतक की पहचान हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी 30 वर्षीय रूसी के रूप में हुई है। रूसी लंबे समय से कैलाश नगर में अकेला रहता था। उसके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में वहां नहीं है। उसके पिता रोडवेज में कर्मचारी थे, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही...