शाहजहांपुर, मई 18 -- भतीजे की शादी में शामिल होकर वापस हरिद्वार काम पर जा रहे लखीमपुर के दंपति की बाइक में लौंहगापुर जंगल में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति व पुत्री घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। चालक रोडवेज बस सहित मौके से भाग गया। जिला लखीमपुर खीरी के थाना मितौली के गांव जलालपुर पकड़िया निवासी रामप्रकाश अपने परिवार के साथ उत्तराखंड प्रांत के हरिद्वार में रहकर फैक्टी में काम करते है। 13 मई को रामप्रकाश के भतीजे शिवम की शादी थी। यह भी पढ़ें- लखीमपुर से हरिद्वार जा रहे बाइक सवार दंपति को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत रामप्रकाश शादी में शामिल होने परिवार के साथ गांव आए थे। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार को रामप्रकाश 40 वर्ष अप...