लखीमपुरखीरी, मई 1 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। नेशनल हाइवे पर रजागंज के पास रोडवेज बस की टक्कर से 11 केवी व एलटी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवर अभियंता धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार 29 अप्रैल की सुबह करीब 4:40 बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोला टाउन के 11 केवी पोषक अलीगंज पर ट्रिपिंग हुई, जिसके चलते 33 केवी लाइन भी प्रभावित हो गई। लाइन की पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि रजागंज में गोला डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 31 टी 8055 ने सड़क किनारे लगे एसटीपी व पीसीसी पोल में टक्कर मार दी, जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में उस समय यात्री सवार थे लेकिन ट्रिपिंग होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.