मेरठ, अप्रैल 15 -- नगर में बुधवार को गंगनहर पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोहराबगेट डिपो से बिजनौर जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार साजिल निवासी मीरापुर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी मवाना पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से घायल छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.