अमरोहा, नवम्बर 17 -- रोडवेज बस की टक्कर से रविवार रात बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। सम्भल जिले के असमोली निवासी मुज्जमिल व महताब बाइक से रात में दिल्ली की दिशा से अपने घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव शहवाजपुर डोर के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.