रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो की दर्दनाक मौत
कन्नौज, अगस्त 22 -- सौरिख, संवाददाता। सडक़ पर दौड़ती तेज रफ्तार एक रोडवेज बस ने दो परिवारों की खुशियां निगल ली। सकरावा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर गांव के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरदोई डिपो की बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को ऐसी टक्कर मारी, कि बाइक बस में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। मंजर इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी। हादसे में परौर गांव निवासी पवनेश कुमार उर्फ पवन (22) पुत्र ब्रजेश कुमार और उनके साथी रूप सिंह बाथम (20) पुत्र राजवीर सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक इटावा के एक पेट्रोल पंप पर प्राइवेट नौकरी करते थे और शनिवार सुबह घर लौट रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस खड़ी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.