बहराइच, अप्रैल 14 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी । जिसके चलते हादसे में बाइक सवार बौंड़ी थाने के कोदही गांव निवासी मुकुट त्रिपाठी पुत्र अरुण कुमार त्रिपाठी व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार टिकोरा मोड़ पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भेजवाया। साथ ही परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना कि बाइक में पेट्रोल भराकर सड़क पार कर रहें थे। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.