रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- नेशनल हाईवे पर जलालपुर गांव में सड़क दुर्घटना से एक की युवक मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के सामने बाइक सवार संजय (30) पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम नरदी थाना पसगवां अपने बहनोई अवनीश निवासी मझिला को बिठाकर जा रहा था। शनिवार दोपहर उसने बहनोई को साइड में उतार दिया और पेट्रोल डलवाने के लिए बिना कट के रेलिंग के ऊपर चढ़कर सड़क पार करने लगा। उसी दौरान अचानक शाहजहांपुर की तरफ से आ रही शाहजहांपुर डिपो रोडवेज बस आ गई। उससे टकरा कर संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पसगवां भिजवाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नीलम, बेटी नेहा, सुनैना और बेटा शिवांशु का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.