रोडवेज बस की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत
बहराइच, जून 2 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने के बहराइच रूपईडीहा हाईवे के बाबा कुट्टी गांव के पास मंगलवार भोर में सैर करने निकले पैदल युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को परिजन एंबुलेंस से नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। रुपईडीहा थाने के बाबाकुटी गांव निवासी मोबिन (35) पुत्र हसनू मंगलवार भोर में प्रतिदिन की तरह सुबह की सैर के लिए पैदल घर से निकले थे। इसी दौरान नानपारा की ओर से रुपईडीहा जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि मोबिन सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मोबिन को नानपारा सीएचसी ले जाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.