बरेली, जून 23 -- बहेड़ी।फोरलेन पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। बाइक चला रहा पति और मृतका की भतीजी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।गांव कुलुआ टांडा के देवदास के मुताबिक उसकी 18 वर्षीय बेटी पूजा देवी अपने पति सर्वेश और भतीजी मीनाक्षी के साथ बाइक से फतेहगंज पश्चिमी के गांव भीम में रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। नैनीताल हाईवे पर रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नवविवाहिता पूजा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति सर्वेश और भतीजी मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतका के पिता देवदास ने बताया कि पूजा की शादी दो महीने पहले पीलीभीत के थाना अमर...