हापुड़, मार्च 21 -- थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के गांव ट्याला के पास अनियंत्रित रोडवेज बस की टक्कर से थ्रीव्हीलर सवार यात्री घायल हो गए। घायलों में से एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना इनायतपुर निवासी फरियाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि एक मार्च 2026 को शाम करीब चार बजे उसकी माता हंसीरा थ्रीव्हीलर में बैठकर गांव ट्याला से किठौर जा रही थी। आरोप है कि जब थ्रीव्हीलर गांव के बाहर की तरफ पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए थ्रीव्हीलर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थ्रीव्हीलर में सवार मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि वाहन में बैठी अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.