शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर शनिवार शाम करीब 4 बजे रोडवेज बस की टक्कर से एक ठेले वाले का नुकसान हो गया। हादसे में ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेले पर सब्जी बेच रहा युवक बस स्टॉप के पास मौजूद था, तभी एक रोडवेज बस ने ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ठेला पलट गया और उस पर रखा सामान सड़क पर गिर गया। घटना के बाद ठेला मालिक ने अपनी नाराजगी जताते हुए ठेला बस के सामने लगा दिया और रोते हुए चालक से मुआवजे की मांग करने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद बस को वहां से हटाकर बस स्टॉप के लिए रवाना किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.