कानपुर, जून 1 -- कानपुर, संवाददाता। सचेंडी में तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक में टक्कर मारकर भाग निकली। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान टैंकर चालक की मौत हो गई। हेल्पर की हालत गंभीर बताई जा रही है। कानपुर देहात के ग्राम ररूआ निवासी 40 वर्षीय नाहर सिंह पेट्रोल टैंकर चालक थे। परिवार में पत्नी सपना और तीन बेटे आकाश, विकास व अमन हैं। परिजन ने बताया कि रविवार दोपहर कंपनी में टैंकर खड़ा करने के बाद वह बाइक लेकर अपने हेल्पर बउअन के साथ चकरपुर मंडी सब्जी खरीदने गए थे। जहां से लौटते वक्त सचेंडी हाईवे स्थित पांडु नदी पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर बस चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सचें...