लखीमपुरखीरी, मई 10 -- कोतवाली के रेहरिया क्षेत्र के गोला मार्ग पर गांव पिपरिया धनी में बाइक पर चाचा-भतीजे सवार होकर बाजार से घर वापस जा रहे थे। तभी अनुबंधित रोडवेज बस ने टक्कर मार कर रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चाचा की मौत हो गई। जख्मी भतीजे को इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांव राजगढ़ निवासी 45 वर्षीय लालजी अपने भतीजे सुस्तम की बाइक पर बैठकर पिपरिया धनी बाजार से सामान खरीद कर वापस गांव जा रहे थे। मोहम्मदी की ओर से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार कर रौंद दिया। जिससे दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चाचा लाल जी को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे ...