रोडवेज बस की टक्कर से घायल साइकिल सवार की मौत, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जून 3 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। जीटी रोड पर करीब 15 दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम सलेमपुर निवासी सिद्धवती पत्नी विनोद कुमार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि 24 मई की शाम उसके पति विनोद कुमार साइकिल से गुरसहायगंज से घर लौट रहे थे। पूर्वी बाईपास के पास रोडवेज बस चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत दुर्घटना में साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.