रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की मौत
मेरठ, अगस्त 31 -- मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से घायल स्कूटी सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी के भाई अजय कुमार ने बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। मुजफ्फरनगर के खतौली कस्बे के बालाजी पुरम निवासी 45 वर्षीय जॉनी पुत्र रामपाल रविवार सुबह स्कूटी से गंगाजल लेकर पुरामहादेव में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने जा रहा था। सलावा रजवाहे की पटरी से होते हुए वह मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचा। इसी दौरान मेरठ से सवारियां लेकर शामली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जॉनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों और बस यात्रियों की भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.