हरदोई, अप्रैल 21 -- हरदोई। उन्नाव-कटरा हाईवे पर मंगलवार दोपहर सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टॉप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे किशोर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान सवायजपुर कस्बा निवासी विजय 16 वर्ष के रूप में हुई है। वह अपने पिता सोनपाल के साथ चना और मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का सहयोग करता था। यह भी पढ़ें- ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, पिता की मौत मंगलवार को वह घर से हरदोई सामान लेने के लिए निकला था और बस स्टॉप की ओर जा रहा था, तभी रूपापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.