बागपत, अप्रैल 16 -- बड़ौत। बड़ौत रोडवेज डिपो के पास हाईवे पर बुधवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सवारी से भरे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। ई-रिक्शा में सवार यात्री बड़ौत से सरूरपुर स्थित ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। इसी दौरान बड़ौत रोडवेज डिपो के समीप तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में बैठे यात्री घायल हो गए। घायलों में शाहिद निवासी खटोला (मुजफ्फरनगर), फिरदौस व उसकी बेटी आफया, मनीषा निवासी खरड़, रुकसाना व उसका बेटा रिहान, इशरत निवासी राजपुर गढ़ी, रासिद व अफान निवासी पलड़ी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.