रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जून 7 -- गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- बरनी गांव के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.