कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज। शनिवार दोपहर एक बेकाबू रोडवेज बस ने अधिवक्ता की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अधिवक्ता घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। छिबरामऊ निवासी अधिवक्ता रामखेलावन शनिवार दोपहर पुरानी कचहरी से बाइक से नई कचहरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब वह रोडवेज बस स्टॉप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार और बेकाबू रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अधिवक्ता उछलकर दूर जा गिरे और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अधिवक्ता को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगे। बाद में अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपित बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.