मिर्जापुर, मार्च 19 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास बीती रात रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार सुपरवाइजर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। मृतक सीता कुंड स्थित एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय पिंटू बिंद दो वर्षों से सीता कुंड स्थित झझरिया कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। बुधवार की रात ड्यूटी से अपने मित्र छत्तीसगढ़ निवासी अशोक के साथ घर जाने के लिए निकला। बाइक लेकर जैसे ही अष्टभुजा टोल प्लाजा के पास पहुंचा। तभी प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। मौके पर आस-पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.