रामपुर, अप्रैल 3 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र में होटल से काम करके पैदल घर जा रहे युवक को हाईवे पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के डूडंई गांव निवासी इंताफ अली एक चाय के होटल पर मजदूरी करता था। गुरुवार की शाम वह काम निपटाने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर रोडवेज बस ने उसे पीछे से रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक फरार हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया ह...