रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जौनपुर, जून 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा के समीप बुधवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के शेरजहांपुर गांव निवासी 45 वर्षीय विवेकानंद सिंह पुत्र सत्यव्रत सिंह रोज की तरह बुधवार की सुबह शाहगंज आए हुए थे। उन्हें जौनपुर अपने रिश्तेदारी में गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए जाना था। इसकी तैयारी में सामान खरीद कर बाइक से आ रहें थे। नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बैंक आफ बड़ौदा के समीप रोडवेज की चपेट में आने से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.