बलिया, अप्रैल 4 -- नवानगर। सिकंदरपुर कस्बा में स्थित बस स्टेशन चौराहा पर शनिवार की सुबह बस की चपेट में आकर साइकिल सवार तीन छात्र घायल हो गये। आसपास के लोगों ने घायल छात्रों गोसाईपुर निवासी 16 वर्षीय अमृत पुत्र अनुज चौधरी, 15 वर्षीय बिट्टू पुत्र लालबाबू साहनी तथा 16 वर्षीय किशन पुत्र सुरेंद्र प्रसाद को सीएचसी सिकन्दरपुर पर पहुंचाया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस और चालक को कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि तीनों छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.