सहारनपुर, मई 1 -- सरसावा। कस्बे के अशोक विहार निवासी एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक विहार निवासी विकास उर्फ सोनू (30) पुत्र राकेश धीमान अपनी कॉलोनी में धीमान पावर टूल्स के नाम से दुकान चलाता था। वह बाइक से सहारनपुर सामान लेने जा रहा था। वो जब अंबाला रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही पास से गुजर रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और सोनू उछलकर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। यह भी पढ़ें- नींद की झपकी से बाइक रेलिंग से टकराई, चालक की मौत हादसा इतना भयावह था कि सिर पर लगा हेलमेट भी टूट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.