हापुड़, जून 25 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मेरठ रोड पर एक अस्पताल के पास बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मेरठ रोड पर देहरादून से आगरा जा रही बुलंदशहर रोड की एक बस की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि मृतक शताब्दी नगर निवासी देवेंद्र (37 वर्ष ) है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए...