प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। खुसरोबाग के समीप सोमवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से बारहवीं के छात्र मनीष कुमार की मौत हो गई। मनीष स्कूटी लेकर घर से पेट्रोप पंप पर तेल भरवाने के लिए निकला था। बस के चक्के में फंसकर करीब सौ मीटर तक घसीटता चला गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खुल्दाबाद पुलिस बस चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। सिविल लाइंस म्योर रोड निवासी राजमिस्त्री श्याम सिंह का बेटा 17 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र था। उसका 25 फरवरी को रसायन विज्ञान का पेपर होना था। मनीष सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घरवालों से कहकर निकला कि स्कूटी में पेट्रोल भरवाने जा रहा है। मनीष डीएसए पुल के नीचे से निकलकर खुसरोबाग की ओर जा रहा था। तभी बांदा डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आ गया। बस के चक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.