हमीरपुर, जून 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर डिपो की महोबा से आ रही सवारियों से भरी बस का ब्रेक गुरुवार को दिन में तीन बजे के आसपास बेतवा नदी का पुल पार करते फेल हो गया और स्टेयरिंग जाम हो गई। चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए किसी तरह बस की रफ्तार पर पहले काबू पाया। सड़क में घुमाव होने की वजह से बस रॉन्ग साइड पर खड़े डंपरा से पीछे से जाकर टकरा गई। रफ्तार कम होने की वजह से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ, लेकिन सवारियों को कोई चोट नहीं आई। लेकिन बस के अंदर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि डंपर के नीचे लेटा चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया। कुरारा कस्बा निवासी अशोक हमीरपुर डिपो में चालक है। गुरुवार को अशोक बस लेकर महोबा से हमीरपुर आ रहा था। बस में परिचालक शील्ता थीं। बस में करीब 25 से अधिक सवारियां थीं। दिन के तीन बजे के आसपास बस ने जैसे ह...