रोडवेज बस और लोडर वाहन की टक्कर में दो घायल, हाईवे जाम
बदायूं, जून 24 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और लोडर वाहन की टक्कर में लोडर सवार चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को वाहन की बॉडी काटकर बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे स्थित घटपुरी के पास हुआ। पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस बरेली से बदायूं की ओर आ रही थी। वहीं हरियाणा के यमुनानगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय रनदीप सिंह पुत्र पेटूराम और 35 वर्षीय हरिपाल पुत्र प्रेमचंद टाटा मैजिक लोडर से बदायूं की ओर से बरेली जा रहे थे। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस और लोडर वाहन की टक्कर में दो घायल, हाईवे जाम घटपुरी के पास पहुंचते ही दोनों वाहनों में आमने-सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.