हाथरस, मार्च 10 -- कोतवाली चन्दपा के आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर आमने सामने की टक्कर रोडवेज बस और आइस्क्रीम से भरे लोडर टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे क्वालिटी आइसक्रीम से भरे लोडर टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे लोडर टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो चालक पप्पन निवासी अलीगढ़ और रोडवेज बस चालक तहसीलदार सिंह निवासी सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के अनुसार, फाउंड्री नगर डिपो की बस अलीगढ़ से सवारी लेकर आगरा जा रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.