रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 12 से अधिक लोग घायल
बदायूं, अगस्त 31 -- बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोडवेज बस और सवारियों से भरी पिकअप की जोरदार टक्कर में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसा मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे स्थित बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दिसौलीगंज गांव के पास खजुरिया मोड़ पर हुआ। सोमवार को बदायूं से चंदौसी की ओर जा रही रोडवेज बस ने सवारियों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मथुरा-बरेली हाईवे पर पिकअप और ट्रक की जोरदार टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बिसौली सीएचसी पहुंचाया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.