बदायूं, मई 25 -- रोडवेज बस और डीसीएम वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर में डीसीएम चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, जबकि कई यात्री मामूली चोट लगने के बाद अपने घर चले गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय चौराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दिल्ली से बदायूं लौट रही रोडवेज डिपो की बस की सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। डीसीएम कानपुर से गाजियाबाद के लिए मोबिल ऑयल लेकर जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम में भरा मोबिल ऑयल सड़क पर फैल गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डीसीएम पलटी, 15 बकरों की मौत सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में रोडवेज बस में सवार राधा गुप्ता पत्नी कुलद...