रोडवेज बस और कार में टक्कर, दो घायल
सोनभद्र, जून 20 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह रोडवेज बस और इनोवा कार में हुई टक्कर में कार सवार दो लोग घायल हो गए। कार सवार लोग जौनपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। बीजपुर से शनिवार की सुबह एक रोडवेज बस मिर्जापुर जा रही थी। बस जैसे ही पिपरी थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंची, इसी दौरान जौनपुर से अंबिकापुर जा रही इनोवा कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे कार में सवार आशीष कुमार और अभिषेक कुमार दोनों निवासी जौनपुर घायल हो गए। कार में यही दो लोग सवार थे। दोनों घायलों को तत्काल पुलिस की मदद से हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए मार्ग पर याता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.