बरेली, अगस्त 26 -- फरीदपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ऑटो को बचाने के दौरान हाइवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्री बाल बाल बचे। यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य तक रवाना कराया। मंगलवार को शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 56 यात्री बैठे थे। बस हाईवे पर हरियाली बाजार के सामने पहुंची। इसी दौरान रॉंग साइड पर आ रहे ऑटो को बचाने में बस अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। बस में बैठे यात्री झटका लगने पर सीट से गिर गए। इसके बाद बस में चीख पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से भेजवाया। इसके बाद रोडवेज बस को क्...