रोडवेज बस अड्डा का नाम प्रह्लाद नगरी करने के लिए मांगा प्रस्ताव
हरदोई, मई 23 -- हरदोई। सामाजिक संस्था प्रह्लाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए रोडवेज बस अड्डा का नाम बदल कर प्रह्लाद नगरी करने का अनुरोध शासन से किया। इस पर कार्यवाही करते हुए शासन ने डीएम अनुनय झा को पत्र भेजकर प्रस्ताव पारित करते हुए शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। इस कदम के बाद सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है। इसे जिले की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.